Friday, August 21, 2026

वन्य जीव संरक्षण विषय पर की गई गोष्ठी घोरावल – राम अनुज धर द्विवेदी

वन्य जीव संरक्षण विषय पर की गई गोष्ठी
घोरावल – राम अनुज धर द्विवेद

घोरावल वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय परिसर में वन्य जीव प्राणी सप्ताह के अंतर्गत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।रविवार को आयोजित वन्य जीव संरक्षण विषयक गोष्ठी के आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे।कार्यक्रम की शुरुवात वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद ने औपचारिक घोषणा करते हुए बताया कि अक्टूबर का प्रथम सप्ताह वन्यजीव प्राणी सप्ताह के रूप में हर वर्ष मनाया जाता है।जिसमें वन्य जीव संरक्षण के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।अतिथि के रूप में डॉ परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव ने वन्य जीवों पर प्रकाश डालते हुए।उनके संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वन्य जीव हमारी प्रकृति के लिए आवश्यक अंग हैं।हमें इनके संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष पाठक ने वन विभाग के कर्मचारियों और वन्य जीव संरक्षण से जुड़े कर्मियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि वन्य जीव की रक्षा हमारा प्रथम दायित्व है।जिसके लिए वनों का होना आवश्यक है।इस कार्य में लगे अभी कर्मचारी बधाई के पात्र हैं।समाजसेवी अनुराग कुमार पांडेय ने वन्य जीवों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्थानीय जंगलों में भालू,तेंदुआ,हिरण,बारहसिंगा,जंगली सुवरों,मगरमच्छ के अलावा अन्य जीवों का अस्तित्व देखा गया है।इनके संरक्षण के लिए समय समय पर जागरूकता के कार्यक्रम के आयोजन किए जाते रहे हैं।आम व्यक्ति का जागरूक होना वन्य जीवों के संरक्षण हेतु आवश्यक है।इनका जीवन पर्यावरण संतुलन के लिए महत्वपूर्ण है।मौके से वाचरों और वन्य जीवों के संरक्षण व वनों की रक्षा करने वाले दर्जनों उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर वन दरोगा अंजनी मिश्रा,राजन मिश्रा,अमिलेश यादव,संतोष सिंह समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Up18news se Chandra Mohan Shukla ki report

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir