Thursday, August 20, 2026

वाराणसी में उद्योग, व्यापार और निर्यात को बढ़ावा देने पर सेमिनार, विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

वाराणसी में उद्योग, व्यापार और निर्यात को बढ़ावा देने पर सेमिनार, विशेषज्ञों ने साझा किए विचारवाराणसी में उद्योग, व्यापार और निर्यात को बढ़ावा देने पर सेमिनार, विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

वाराणसी में उद्योग, व्यापार और निर्यात को बढ़ावा देने पर सेमिनार, विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

वाराणसी, उद्योग, व्यापार और निर्यात को नई गति देने तथा क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं और चुनौतियों पर मंथन के लिए बनारस इंडस्ट्रियल एंड ट्रेड एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को वाराणसी के रथयात्रा स्थित कन्हैया लाल गुप्ता स्मृति भवन में विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय ‘उद्योग, व्यापार एवं निर्यात’ रहा।

सेमिनार में भारत सरकार के सचिव एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल तथा प्रख्यात अर्थशास्त्री प्रसेनजीत के. बसु ने उद्योग एवं व्यापार जगत से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में निर्यात संवर्धन, व्यापार विस्तार, नई औद्योगिक संभावनाओं और सरकार की निर्यात एवं औद्योगिक विकास से जुड़ी पहलों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम का संचालन बनारस इंडस्ट्रियल एंड ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार गुप्ता ने किया। वहीं, मुख्य अतिथि श्री संजीव सान्याल का स्वागत हैरिटेज मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर ऑपरेशन आकाश राय ने किया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir