Saturday, October 17, 2026

विषैले सर्प दंश से नवयुवक हुआ अचेत, ट्रामा सेंटर जाते समय रास्ते में तोड़ा दम।

विषैले सर्प दंश से नवयुवक हुआ अचेत, ट्रामा सेंटर जाते समय रास्ते में तोड़ा दम।
करमा, सोनभद्र(विनोद मिश्र)
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के राजस्व गांव मडरा के अंसार अली (26) वर्ष पुत्र रसीद को बीती रात विशैले सर्प ने डंक मार दिया , कुछ देर बाद युवक अचेत हो गया।अचेतावस्था में परिजनों ने पहुचाया जिला अस्पताल। जिलाअस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक द्वारा जाँच पड़ताल कर इलाज रात में शुरू किया।परंतु आराम नहीं होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए भोर में रेफर कर दिया गया ।परिजनों ने बताया गया कि रास्ते में ही युवक दम तोड़ दिया।परिजनों ने जैसे ही खबर घर दी कोहराम मच गया। जब मृतक युवक को लेकर परिजन घर पहुंचे तो देखा गया कि शरीर नीला हो गया है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir