Thursday, August 20, 2026

शशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज में POSH एक्ट पर कार्यशाला संपन्न

शशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज में POSH एक्ट पर कार्यशाला संपन्न

 

 

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार, आज शशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज में ‘POSH एक्ट-2013’ (कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसके तहत छात्राओं को POSH एक्ट पर आधारित इंफॉर्मेटिव वीडियो दिखाई गई एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई एवं शपथ भी दिलवाई गई। पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग आदि प्रतियोगिताएं आयोजित हुई एवं विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कॉलेज परिसर से 5 छात्राओं को ‘POSH एम्बेसडर’ के रूप में मनोनीत किया गया। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. बिंदु एवं सदस्य डॉ. अंशुल सिंह, डॉ. अनामिका मौर्या व श्रीमती रमा मिश्रा ने छात्राओं को इस कानून के महत्व से अवगत कराया।

इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या प्रो. अंजुम इस्लाम सहित प्रो. चंदना बोस, प्रो. मधु चौहान, प्रो. ऋचा मिश्रा और समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम फीडबैक सत्र के साथ संपन्न हुआ

✍️ UP 18 NEWS से आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट

 

 

 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir