Monday, November 16, 2026

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी श्री शोभन सिंह रांगण जी को विधिवत रूप से सौंपा गया

शीतकाल के लिए श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की पावन प्रक्रिया के अंतर्गत पारंपरिक ‘घृत कंबल’ अनुष्ठान हेतु ज्योतिर्मठ की ओर से बदरीश गाय का शुद्ध देसी घृत श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी श्री शोभन सिंह रांगण जी को विधिवत रूप से सौंपा गया।

परमाराध्य उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘१००८’ जी महाराज के द्वारा घृत का अवलोकन करके ज्योतिर्मठ के वरिष्ठ ब्रह्मचारी सहजानंद जी महाराज की द्वारा सौंपा गया।

ज्योतिर्मठ के स्थानीय गौभक्तों के सामूहिक प्रयास से इस वर्ष भी बदरीश गाय का शुद्ध घृत तैयार कर मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी को सुपुर्द किया गया।

क्या है सदियों पुरानी ‘घृत कंबल’ की परंपरा

श्री बदरीनाथ मंदिर की प्राचीन एवं विशिष्ट परंपरा के अनुसार, जब शीतकाल के लिए मंदिर के कपाट बंद किए जाते हैं,तब भगवान बदरीविशाल के श्री विग्रह पर शुद्ध देसी घृत और ऊनी कंबल ओढ़ाया जाता है।इस परंपरा में दो प्रमुख पक्षों की सहभागिता रहती है। माणा गांव की बेटियां ध्यानियां कपाट बंद होने के कुछ दिन पूर्व ही देश के प्रथम ग्राम माणा गांव की कुंवारी कन्याएं विशेष ऊन से यह पवित्र कंबल बुनकर तैयार करती हैं ज्योतिर्मठ के ब्रह्मचारी वर्ष भर बदरीश गाय की सेवा करते हुए इस अनुष्ठान के लिए शुद्ध देसी घृत की व्यवस्था करते हैं।आज सायंकाल भगवान के कपाट मंगल किए जाने से पूर्व इसी पवित्र घृत और कंबल को सम्मिलित रूप से भगवान के श्री विग्रह पर ओढ़ाया जाएगा,ताकि शीतकाल के दौरान भगवान के विग्रह को भीषण ठंड से सुरक्षित रखा जा सके।घृत कभी बासी नहीं होता इसलिए घृत-कम्बल को समर्पित किया जा सकता है। इस अवसर पर स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुन्दानन्द गिरि,शारदानन्द ब्रह्मचारी,तीर्थानंद ब्रह्मचारी,कमलेश भारद्वाज,खेमराज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir