श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की मांग — मनीष सिंह हत्याकांड के सभी आरोपितों पर रासुका लगाने, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराने और फांसी की सजा सुनिश्चित कराने हेतु प्रार्थना पत्र
घमहापुर, फूलपुर, वाराणसी में कारोबारी मनीष सिंह की जिस नृशंस तरीके से हाथ-पैर तोड़कर और आंख फोड़कर हत्या कर दी गई, उससे मानवता शर्मशार हो गई है। उक्त हत्याकांड सर्वसमाज में अत्यंत हृदयविदारक एवं जघन्यतम अपराध के रूप में दर्ज हो चुका है जिससे सर्वसमाज मर्माहत है।
जिला अध्यक्ष के नेतृत्व मे करणी सेना की वाराणसी टीम ने DCP वरुणा जोन प्रमोद कुमार को ज्ञापन देते हुआ कहा कि उपरोक्त को दृष्टिगत रखते हुए मनीष सिंह हत्याकांड में सम्मिलित सभी आरोपितों पर रासुका लगाने, फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराने और फांसी की सजा सुनिश्चित कराने की कृपा करें ताकि भविष्य में इस प्रकार के अपराध की पुनरावृत्ति न हो सके।
सर्वसमाज त्वरित एवं पूर्ण न्याय चाहता है।





