Saturday, October 17, 2026

संगठन निर्माण से मजबूत होगी महिलाओं और किशोरियों की आवाज, सामूहिक नेतृत्व को मिलेगा बढ़ावा

संगठन निर्माण से मजबूत होगी महिलाओं और किशोरियों की आवाज, सामूहिक नेतृत्व को मिलेगा बढ़ावा

 

मुड़ादेव बच्छाव, वाराणसी |

दिनांक: 8/ 10 / 2026

महिलाओं और किशोरियों को संगठित कर उनके अधिकारों, समस्याओं एवं विकास के मुद्दों पर सामूहिक पहल को मजबूत करने के उद्देश्य से सृजन सेवा ट्रस्ट वाराणसी द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों के साथ समूह/संगठन निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिभागियों के परिचय व चेतना गीत के साथ की गई । कार्यक्रम का विषय प्रवेश करते हुए प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि समूह केवल सदस्यों को जोड़ने का माध्यम नहीं, बल्कि महिलाओं और किशोरियों को अपनी बात रखने, समस्याओं को साझा करने तथा उनके सामूहिक समाधान की दिशा में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण मंच है। प्रतिभागियों ने माना कि संगठित होकर महिलाएं पंचायत एवं ग्राम सभा में अपनी भागीदारी बढ़ा सकती हैं तथा सरकारी योजनाओं और अधिकारों तक पहुंच को आसान बना सकती हैं।

महिलाओं के साथ पेंशन, राशन, मनरेगा, रोजगार, आर्थिक आत्मनिर्भरता, महिला अधिकार एवं सुरक्षा, स्वास्थ्य-पोषण, लैंगिक समानता तथा पंचायत में भागीदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं किशोरियों के साथ शिक्षा एवं ड्रॉपआउट, बाल विवाह की रोकथाम, मासिक धर्म स्वच्छता, एनीमिया, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास, नेतृत्व एवं करियर जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों में एकजुटता, नेतृत्व, निर्णय क्षमता और सामूहिक कार्रवाई की भावना विकसित करना रहा, ताकि गांव के मुद्दों पर उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम में टिकरी , मुड़ादेव,कुरुहुवा से दर्जनों महिला किशोरियों की भागीदारी रही ।और सृजन सेवा ट्रस्ट से वक्ता के रूप में प्रियंका, बिंदु कुमारी, नेहा की भागीदारी रही।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir