Wednesday, September 30, 2026

संस्थान बरेका में तीन दिवसीय पुस्तक मेले का भव्य शुभारंभ

संस्थान बरेका में तीन दिवसीय पुस्तक मेले का भव्य शुभारंभ

संस्थान बरेका में तीन दिवसीय पुस्तक मेले का भव्य शुभारंभ

वाराणसी, 9 सितंबर 2026।
बरेका स्थित संस्थान में बुधवार को तीन दिवसीय पुस्तक मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। पुस्तक मेला 9 सितंबर से 11 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। मेले का उद्घाटन संस्थान अध्यक्ष एवं मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) श्री रामजन्म चौबे ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया।

इस अवसर पर संस्थान के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी श्री राजकुमार गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी श्री राजेश यादव, विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी, ओबीसी एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित अन्य संस्थानों के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने पुस्तक मेले के आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुस्तकें ज्ञान, चिंतन और व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम हैं। डिजिटल युग में भी पुस्तकों का महत्व कम नहीं हुआ है। पुस्तकें व्यक्ति के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ सकारात्मक सोच, रचनात्मकता और सामाजिक चेतना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

संस्थान के सचिव श्री आलोक सिंह ने संस्थान की गतिविधियों एवं उद्देश्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी और पुस्तक मेले के आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों का स्वागत संस्थान सचिव श्री आलोक सिंह, उप सचिव श्री अरविंद तिवारी, संयुक्त सचिव श्री रविन्द्र यादव, पुस्तकालय सचिव श्री आनंद राय, कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश राय, खेलकूद सचिव श्री रमेशचंद्र जैसल तथा उप संयुक्त सचिव श्री अखिलेश कुमार द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का संचालन उप सचिव श्री अरविंद तिवारी एवं उप संयुक्त सचिव श्री अखिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। दोनों संचालकों ने कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों को आकर्षक एवं सुव्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत करते हुए उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का उत्साहवर्धन किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पुस्तक मेले के शुभारंभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। क्रेजी अबाउट डांस की तन्वी टंडन ने सरस्वती वंदना पर मनमोहक एकल नृत्य प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं सांस्कृतिक रंग से भर दिया। इसके बाद श्री रतन जी एवं श्री ही नारायण जी द्वारा भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

प्रतिष्ठित प्रकाशकों की पुस्तकों का संग्रह

तीन दिवसीय पुस्तक मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित प्रकाशकों एवं पुस्तक वितरकों द्वारा पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई है। मेले में प्रमुख रूप से हिंदी श्री प्रकाशन एवं वितरक, व्योम प्रकाशन, लक्ष्मी नारायण बुक्स एजेंसी, सम्यक प्रकाशन, संतोष लाइब्रेरी एवं बुक्स, मोतीलाल बनारसी दास प्रकाशन, इंडिका बुक डिस्ट्रीब्यूटर्स तथा भारती प्रकाशन की सहभागिता है।

मेले में साहित्य, तकनीकी शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, सामान्य ज्ञान, व्यक्तित्व विकास, इतिहास एवं संस्कृति सहित विभिन्न विषयों से संबंधित पुस्तकों का व्यापक संग्रह उपलब्ध कराया गया है।

आयोजकों के अनुसार पुस्तक मेले का उद्देश्य संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के साथ-साथ पुस्तक प्रेमियों को विविध विषयों की उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकों से परिचित कराना तथा पठन-पाठन और पुस्तक संस्कृति को प्रोत्साहित करना है।

शुभारंभ अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं पुस्तक प्रेमियों ने आयोजन की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों से पुस्तक मेले का लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के आयोजन में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बरेका शाखा एवं राज वेलनेस ने प्रायोजक के रूप में सहयोग प्रदान किया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir