Thursday, August 20, 2026

सी.आर.पी.एफ. 95 बटालियन ने निकाली तिरंगा बाइक रैली

सी.आर.पी.एफ. 95 बटालियन ने निकाली तिरंगा बाइक रैली

आज केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 95वी बटालियन ने ,80वाँ

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा झंडा के साथ बाइक यात्रा का आयोजन किया गया , जिसमें बटालियन के अधिकारी,जवानों और स्कूल के छात्रों स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ,

यह आयोजन 95वी बटालियन के कमांडेंट श्री राजेश्वर.एस.बालापुरकर के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में आयोजित किया गया I जिसे 95 बटालियन के कमांडेंट श्री राजेश्वर एस.बालापुरकर द्वारा तिरंगा बाईक यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया l

जिसमें बटालियन के कुल 150 से अधिक अधिकारी और जवान शामिल थे l जिसे पहड़िया मंडी तिराहे से होते हुए सारनाथ म्यूजियम तक रवाना किया गया l

सारनाथ म्यूजियम के पास सभी अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और जवानों के साथ सामूहिक रूप से

वंदेमातरम गीत का गायन किया गया , साथ ही बटालियन के द्वारा स्थानीय लोगों को तिरंगा झंडा का विवरण किया गया l उसके बाद आशापुर चौराहे से होते हुए वापस 95 मुख्यालय पहुंचे l

इस आयोजन में 95वीं बटालियन के कमांडेंट श्री राजेश्वर एस.बालापुरकर, द्वितीय कमान अधिकारी श्री राजेश कुमार, श्री आलोक कुमार, उप कमांडेंट श्री नवनीत कुमार, श्री वीरेंद्र सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ.रवि प्रकाश,सहायक कमांडेंट श्री अभिषेक कुमार, श्री पंकज कुमार, इंस्पेक्टर प्रिंस सिंह , विवेक चंद्र राय ,अनिल कुमार और बटालियन के भारी मात्रा में जवानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir