*चंदौली/दिनांक 22 मई, 2022 सू0वि0* जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री नागेंद्र मौर्य ने बताया कि निदेशक समाज कल्याण उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र संख्या सी0-190 दिनांक-18.05.2022 द्वारा अवगत कराया गया है कि उत्तर प्रदेश विधान सभा का सत्र-2022-23 दिनांक-23.05.2022 से शुरू हो रहा है, जिसके दिनांक-31.05.2022 तक चलने की सम्भावना है। प्रदेश के समस्त मा0 विधान सभा/मा0 विधान परिषद सदस्यों द्वारा आहूत सत्र में प्रतिभाग किया जाना है, जिसके कारण मा0 सदस्यों द्वारा पूर्व में निर्धारित तिथि-27.05.2022 को आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में प्रतिभाग करना सम्भव नहीं होगा। अतएव उपरोक्त के दृष्टिगत *दिनांक-27.05.2022 को आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम को स्थगित करते हुए दिनांक-10.06.2022 को एक ही तिथि एवं समय पर सम्पन्न कराने का निर्णय लिया गया है, जिसके क्रम में जनपद में दिनांक-10.06.2022 को सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न कराया जायेगा*।
*अतः जनपद में इच्छुक अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे सामूहिक विवाह हेतु अपना पंजीकरण अपने विकास खण्डों, जिला पंचायत/नगर पंचायत पर दिनांक-28.05.2022 तक अनिवार्य रूप से पंजीकरण करा लें* ।
*जिला सूचना कार्यालय चंदौली द्वारा प्रसारित*






