Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

स्मार्ट फोन/टेबलेट पाकर छात्र-छात्राओं का खिला चेहरा

स्मार्ट फोन/टेबलेट पाकर छात्र-छात्राओं का खिला चेहरा

करमा, सोनभद्र(सेराज अहमद )

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के सराहनीय एवं जनकल्याणकारी योजनाओं मे शामिल स्मार्ट फोन/टेबलेट वितरण कार्यक्रम समारोह में मुख्य अतिथि विधायक डॉ0 अनिल कुमार मौर्य व विशिष्ट अतिथि अजित चौबे भाजपा जिलाध्यक्ष के द्वारा महाविद्यालय में छात्राओं को दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महाविद्यालय ईश्वर प्रसाद पीजी कॉलेज देउरा राजा में आज रमेश मिश्र भाजपा नेता काशी क्षेत्र के अध्यक्षता स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि घोरावल विधायक डॉ0 अनिल कुमार सिंह मौर्य व विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा अजित चौबे उपस्थित रहे।कार्यक्रम बितरण के पहले मुख्य अतिथि के द्वारा माँ सरस्वती प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया।तत्पश्चात महाविद्यालय के प्रबंधक मनीष कुमार पांडेय द्वारा अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह तथा माल्यार्पण कर स्वागत करने के बाद वितरण प्रणाली शुरू हुआ।जिसमें 276 विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन वितरीत किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ0 विमलेश कुमार त्रिपाठी ने किया। महाविद्यालय में आऐ हुए अतिथियों का सम्मान एवं धन्यवाद ज्ञापित महाविद्यालय के समस्त परिवार ने किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ0 धर्मेंद्र शर्मा, सदर प्रमुख अजित रावत, जिलामहामंत्रि कृष्ण मुरारी गुप्ता ,समाज सेवी मुन्ना सिंह, विजय सोनी,राकेश राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्रबंधक श्री पांडेय ने बताया कि स्नातक तृतीय वर्ष, वी काम,बीए के 276 छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन के वितरण के बाद महाविद्यालय परिसर फलदार बृक्षारोपण किया गया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir