Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

हर घर तिरंगा अभियान के तहत ब्लॉक प्रमुख ने सचिवों व ग्रामप्रधानों को तिरंगा झंडा वितरित किया

घर तिरंगा अभियान के तहत ब्लॉक प्रमुख ने सचिवों व ग्रामप्रधानों को तिरंगा झंडा वितरित किया

 

चिरईगांव। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह ने विकासखंड के सभी सचिवों और ग्रामप्रधानों को तिरंगा झंडा वितरित किया।

तिरंगा वितरण के बाद ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह ने कहा कि “हर घर तिरंगा अभियान सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रयास है।” उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और सम्मान के प्रति जागरूक करना है।

एडीओ आईएसबी दुर्गेश सिंह ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए 25 समूह की महिलाओं द्वारा कुल 11,000 तिरंगे सिले गए हैं। इन्हीं तिरंगों का वितरण विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों के सचिवों और ग्रामप्रधानों के माध्यम से किया जा रहा है।

तिरंगा वितरण कार्यक्रम में बीडीओ वी.एन. द्विवेदी, एडीओ एसटी हवलदार, एडीओ पंचायत कमलेश सिंह, बीएमएम रमेश राव, ग्रामप्रधान परमानंद गिरी, सुनील, सचिव शैलेन्द्र सोनकर, कमलेश बहादुर गौड़, बीना सोनकर, शिवम सोनकर, अनिल, अजित कुमार, समूह की महिलाएं और रोजगार सेवक मौजूद

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir