Thursday, August 20, 2026

हाइटेक सिटी के आंदोलनकारी जुझारू नेता डॉक्टर पारस का निधन

हाइटेक सिटी के आंदोलनकारी जुझारू नेता डॉक्टर पारस का निधन

 

लोहता। काशी विद्यापीठ ब्लाक क्षेत्र में ग्राम सभा कोरौता निवासी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जुझारु नेता 72 वर्षीय डॉक्टर पारसनाथ का निधन हो गया। निधन की सूचना मिलने पर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कोरौता स्थित उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।डॉक्टर पारसनाथ की अध्यक्षता में वाराणसी जिले में हाइटेक सिटी का आंदोलन चला था जो लड़ाई लगभग 3 वर्ष तक चलने से हाईटेक सिटी के नाम पर यूनिटेक कंपनी को वापस जाना पड़ा था।ये मार्क्सवादी पार्टी के सदस्यों में जुझारु,कर्मठ व परिश्रमी नेता थे जो छ भाइयों में तीसरे नंबर पर थे जिनको हरिकेश बहादुर एवं जोशी धर्मेंद्र दो पुत्र हैं।

जिनका दाह संस्कार हरिशचंद्र घाट पर बड़े बेटे हरकेश बहादुर ने मुखाग्नि दी।शवयात्रा के दौरान अनिल कुमार सिंह, कामरेड लालमणि वर्मा, डॉ शिव शंकर शास्त्री, ब्रजराज, लल्लन, जगदीश, केशव, राम जग, दूधनाथ पटेल नीलम पटेल आदि लोग शामिल रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir