Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

10 दिन में दूसरा नक्सली हमला-बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 जवान शहीद, 3 नक्सली भी मारे गए.

10 दिन में दूसरा नक्सली हमला-बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 जवान शहीद, 3 नक्सली भी मारे गए.

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें 5 जवान शहीद हो गए हैं। करीब 3 घंटे से ज्यादा चली मुठभेड़ में कोबरा के 1, बस्तरिया बटालियन के 2 और DRG के 2 जवान शहीद हो गए। 3 नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है, इनमें एक महिला है। मुठभेड़ तर्रेम थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के 12 जवान घायल भी हो गए हैं।

SP कमल लोचन कश्यप ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। मुठभेड़ झीरम हमले के मास्टरमाइंड हिड़मा के गांव में हुई है। हमला करने वाले नक्सली उसी की टीम के सदस्य थे। काफी लंबे समय से गांव में नक्सलियों का जमावड़ा लग रहा था। इसकी सूचना पर जवान पहुंचे थे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir