Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

142वीं जयंती धूम धाम से डॉ0 काशी प्रसाद की मनाया गयी।

142वीं जयंती धूम धाम से डॉ0 काशी प्रसाद की मनाया गयी।

सोनभद्र (विनोद मिश्र & आनंद प्रकाश तिवारी )
रावर्ट्सगंज में वॉयस ऑफ जायसवाल परिवार के द्वारा भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार, पुरातत्व के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के विद्वान् एवं हिन्दी साहित्यकार डॉ काशी प्रसाद जायसवाल की 142 वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जय प्रकाश गुप्ता एडवोकेट ने चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की l संस्था के अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने डॉ काशी प्रसाद जायसवाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने प्राचीन भारतीय संस्कृति की खोज की, काल निर्णय, सिक्कों के अध्ययन एवं शिला लेखों के संबंधों में प्रामाणिक रूप से प्रकाश डाला। सन् 1915 में भारतीय इतिहास के शोध, अन्वेषण एवं अनुसंधान के लिए जायसवाल ने ‘बिहार उड़ीसा रिसर्च सोसाइटी’ की नींब डाली, जो आगे चलकर ‘डा.काशी प्रसाद जायसवाल रिसर्च इंस्टीट्यूट’ के नाम से प्रसिद्ध हुई और आज भी उसके माध्यम से बहुत से शोध कार्य होते रहते हैं। वॉयस ऑफ जायसवाल के द्वारा राजराजेश्वर श्री सहस्त्रार्जुन रत्न से जय प्रकाश गुप्ता एडवोकेट , इंजीनियर रमेश चन्द्र जायसवाल व मरणोपरांत जुगल किशोर जायसवाल के पुत्र डॉ सुमन जायसवाल को देकर सम्मानित किया गया l इस कार्यक्रम मे उपस्थित मनोज जायसवाल, रमेश जायसवाल, आनन्द प्रताप जायसवाल, रूपेश जायसवाल, अंश जायसवाल, डिम्पल जायसवाल सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे l

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir