Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

16 वर्षीय नाबालिग बालिका की रचाई जा रही शादी की सूचना पर बाल संरक्षण अधिकारी ने तत्काल लिया गया संज्ञान – राजेश कुमार खैरवार

16 वर्षीय नाबालिग बालिका की रचाई जा रही शादी की सूचना पर बाल संरक्षण अधिकारी ने तत्काल लिया गया संज्ञान – राजेश कुमार खैरवार
सोनभद्र(विनोद मिश्र)
जिला प्रोवेशन कार्यालय व थाना ए०एच०टी०यू की त्वरित कार्यवाही से नाबालिग बालिका की रूकी शादी।
विश्वस्त सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई कि थाना शाहगंज अन्तर्गत ग्राम दुगौलिया में एक 16 वर्ष नाबालिग बालिका की शादी की रचाई जा रही है और आज मटमगरा का कार्यक्रम हो रहा है ।सूचना के सम्बन्ध मे तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार ने महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वय/घोरावल नोडल साधना मिश्रा, जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे व थाना ए०एच०टी०यू प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव, मुख्य आरक्षी धनञ्जय यादव,अमन द्विवेदी, शालीन वैश्य की संयुक्त टीम गठित कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया जिसके बाद संयुक्त टीम द्वारा तत्काल सम्बन्धित थाने से समन्वय स्थापित करते हुए ग्राम दुगौलिया पहुंच कर नाबालिग बालिका के मटमगरा कार्यक्रम को रोकवाते हुए नाबालिग बालिका के माता-पिता से पूछ ताछ किया गया उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 03/05/2023 को अपनी पुत्री की शादी रावर्टसगंज के रहने वाले लडके के साथ बालिका का शादी कराने की तैयारी कर रहे हैं तभी टीम द्वारा बालिका के माता, पिता, से बालिका के उम्र के संबंध में साक्ष्य चाहा गया बालिका के उम्र के संबंध उपलब्ध कराये गये साक्ष्य के आधार पर बालिका का उम्र लगभग 17 वर्ष पाया गया टीम द्वारा बालिका के माता-पिता, व अन्य उपस्थित लोगों को बाल विवाह एक कानूनन अपराध है, बाल विवाह से होने वाले हानियों के बारे में भी बताया गया टीम द्वारा नाबालिग बालिका की विवाह न कर दिया जाये इस कारण से टीम बालिका को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समझ प्रस्तुत करने हेतु ले जाया गया जिसके सम्बन्ध में ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा आम जनमानस आग्रह करते हुये कहा गया की बालिका की उम्र 18 वर्ष व बालक का उम्र 21वर्ष पूर्ण होने के उपरांत ही निकाह / विवाह कराये एवं साधना मिश्रा द्वारा बताया गया कि यदि बाल विवाह होने की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल सम्बंधित थाने, ब्लाक, वन स्टाप सेन्टर, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति सोनभद्र टोल फ्री नम्बर 1098 या 9305036929 व 8318953732 पर सूचित करें सूचना देने वाले ब्यक्ति का नाम गोपनीय रहेगा मौकेपर थाना शाहगंज से बीट प्रभारी आरक्षी मनोज कुमार कनौजिया, बलबीर आदि उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir