Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

2 बच्चों की मां, अपने प्रेमी के साथ हुई फरार, गुस्साए पति ने की 7 माह की बेटी की हत्या

2 बच्चों की मां, अपने प्रेमी के साथ हुई फरार, गुस्साए पति ने की 7 माह की बेटी की हत्या

उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर स्याना कोतवाली क्षेत्र के नंदीपुर गांव में 7 माह के मासूम बेटी की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है. आरोपी कोई और नहीं बल्कि पिता पर ही बेटी की हत्या का आरोप लगा है. पहले पिता ने बेटी की हत्या का अपनी पत्नी पर आरोप लगाया था. पुलिस को शक हुआ तो फिर पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना जुर्म पुलिस के सामने कबूल कर लिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस को गुमराह करने वाला पिता अब चारदीवारी के अंदर बैठकर अपने गुनाह पर शर्मसार हो रहा है.

बताया जा रहा है कि पत्नी के अपने प्रेमी के साथ जाने की वजह से पिता ने 7 माह के बेटी को अपना आपा खोते हुए मौत के घाट उतार दिया. पत्नी व प्रेमी पर हत्या का झूठा षड्यंत्र रच फसाने की कोशिश करने लगा था. अपनी पत्नी के चाल चलन से परेशान होकर मासूम बेटी का गला घोंट हत्या की. पुलिस के मुताबिक देर रात भी पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था और पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी. इसके बाद अचानक बेटी घर में रोने लगी तो गुस्से में पति ने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी.

शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

7 माह की मासूम की हत्या की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. मामले में एसएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि मासूम बेटी की हत्या खुलासा किया गया है. पत्नी के चरित्र के चलते मासूम बच्ची की पिता ने गला दबाकर हत्या की थी. फिलहाल आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है.

UP 18 NEWS से आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir