Thursday, August 20, 2026

30 जून तक राजस्व न्यायालयों में भी चलेगी मार्निंग कोर्ट

30 जून तक राजस्व न्यायालयों में भी चलेगी मार्निंग कोर्ट

सोनभद्र (विनोद मिश्र)

जिले में इन दिनों पड़ रही प्रचंड गर्मी एव लू के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने मई और जून माह में मार्निंग कोर्ट चलाए जाने का निर्देश राजस्व न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों को दिया है। जिसकी वजह से अब 30 जून तक जनपद एवं सत्र न्यायालय तथा अधिनस्त न्यायालयों की तरह राजस्व न्यायालय में मार्निंग कोर्ट चलेगी। सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट ने बताया कि यह मांग जिलाधिकारी महोदय से 13 अप्रैल से ही की जा रही थी, लेकिन यह मांग अब पूरी हुई। इससे अब वादकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों को गर्मी से राहत मिलेगी।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir