39 वे निर्माण दिवस पर लोक बंधु बाबू राज नारायण को अधिवक्ताओं ने किया नमन
राजातालाब।दी तहसील बार एसोसिएशन राजा तालाब वाराणसी में अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय व महामंत्री अमृत कुमार पटेल के नेतृत्व में 39 वॉ निर्वाण दिवस पर लोक बंधु बाबू राजनारायण के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर व 39 मोमबत्ती जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा सैकड़ो की संख्या में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर कहा कि “जब तक सूरज चांद रहेगा लोक बंधु का नाम रहेगा”। पूर्व महामंत्री प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि आज लोकतंत्र के वास्तविक को जीवंत रखने के लिए उच्च न्यायालय से जीत हासिल किया, लोक बंधु जी अधिवक्ता थे। वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील कुमार तोयज ने कहा कि 1954 में लोक बंधु जी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में छुआछूत को दूर करते हुए मंदिर में प्रवेश कराया जिसके लिए 48 दिन तक सत्याग्रह करना पड़ा उनके साथ प्रभु नारायण सिंह सहित अनेक लोग जेल गए। पूर्व अध्यक्ष दिनेश नारायण शर्मा ने कहा कि”दलितों के आशीर्वाद का ही प्रतिफल था कि भारतीयों के बीच दुर्गा के रूप में सम्मानित प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को रायबरेली से शिकस्त देकर उन्होंने भारतीय राजनीति की दिशा ही बदल बदल दी”। दरिद्र नारायण ने अपने नारायण को पहचान लिया था। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राम जी सिंह व सर्वजीत भारद्वाज, छेदीलाल यादव,तोयज सिंह, भूपेंद्र कुमार सिंह, शासकीय अधिवक्ता विजय पांडेय व पूर्व महामंत्री नंदकिशोर सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह व वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक कुमार त्रिपाठी, संतोष मिश्रा, काशीनाथ पटेल,रविंद्र कुमार वर्मा ,कोषाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, दीपक पटेल ,दुर्गेश सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।






