Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

75वीं वर्षगांठ पर संत कीनाराम महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्राओं द्वारा निकाली गयी तिरंगा यात्रा रैली।

75वीं वर्षगांठ पर संत कीनाराम महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्राओं द्वारा निकाली गयी तिरंगा यात्रा रैली।
सोनभद्र(विनोद मिश्र)
भारतवर्ष की स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर शासन की मंशा के अनुरुप चलाये जा रहे *“आजादी का अमृत महोत्सव”* कार्यक्रम के तहत *“हर घर तिरंगा”* अभियान में आज पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा संत कीनाराम महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रॉबर्ट्सगंज से तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान जिलाविद्यालय निरीक्षक एवं कॉलेज के डॉयरेक्टर के साथ रैली को हरी झण्डी दिखा कर किया गया । उक्त तिरंगा यात्रा सन्त कीनाराम महिला स्नातकोत्तर से शुरु होकर बैंक ऑफ बड़ौदा से शीतला माता चौक होते हुए महिला थाना तिराहा से वापस कॉलेज तक चली । इस दौरान उपस्थित पुलिस बल एवं कॉलेज की छात्राओं द्वारा तिरंगा झण्डा लेकर आमजन से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की गयी तथा लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने हेतु प्रोत्साहित किया गया । इस दौरान यह बताया गया कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव की ही एक कड़ी है । इस अभियान के माध्यम से आमजन के दिलों में देशभक्ति की भावना को और प्रबल करना व देश के लिए प्रेम जागरूक करने के साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और बढ़ाना है जिससे देश का हर देशवासी अपने देश की रक्षा के लिए हमेशा आगे खड़ा रहकर प्रतिभाग कर सके । इस मौके पर कॉलेज के निदेशक डॉ0 गोपाल सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया । तिरंगा रैली के मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक आर0पी0 सिंह, प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज दिनेश प्रकाश पाण्डेय, चौकी प्रभारी कस्बा रॉबर्ट्सगंज उ0नि0 संजय सिंह, कॉलेज के डॉयरेक्टर डॉ0 गोपाल सिंह सहित कॉलेज के छात्राएं, अध्यापक तथा आमजनमानस मौजूद रहा ।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir