95 बटालियन C.R.P.F. द्वारा एकता दिवस पर निकली बाइक रैली का किया स्वागत।
आज दिनांक -16-10-2026 को वाराणसी के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के पावन अवसर पर देशवासियों में देशभक्ति, आपसी भाईचारे और अखंडता की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से पटना (बिहार) से रवाना हुई। 95 बटालियन के कमांडेट श्री राजेश्वर एस. बालापुरकर द्वारा इस रैली में शामिल सभी बाइकर का पुष्प वर्षा और माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया l
यह गरिमामयी बाइक रैली बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड के जांबाज पुलिसकर्मियों तथा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीसैप) के 27 जांबाज चालकों से सुसज्जित यह दल बिहार के गया, औरंगाबाद और वाराणसी होते हुए 31 अक्टूबर 2026 को केवड़िया गुजरात पहुंचेगी।
वाराणसी मे आयोजित स्वागत समारोह के दौरान 95 बटालियन सी.आर.पी. एफ के कमांडेट द्वारा बताया कि इस अंतरराज्यीय बाइक रैली का मुख्य उद्देश्य लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल के सपनो के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करना है। इसके साथ ही यह रैली युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ (नशामुक्त समाज का निर्माण) का एक बेहद महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश भी जन-जन तक पहुंचा रही है l
95 बटालियन सी.आर. पी.एफ के कमांडेट द्वारा रैली में शामिल सभी बहादुर जवानो के उज्ज्वल भविष्य और उनकी सुरक्षित यात्रा की मंगलकामना दिया गया। इस अवसर पर 95 बटालियन सी.आर.पी. एफ के कमांडेट श्री राजेश्वर एस.बालापुरकर श्री राजेश कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी) निरीक्षक – प्रिंस सिंह, विवेक चंद्र राय, स्थानीय पुलिस के विभिन्न विभागो के वरिष्ठ अधिकारी, और बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहे।
जारीकर्ता: 95 बटालियन सी.आर.पी. एफ वाराणसी


