Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन

मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन

सोनभद्र। बृहस्पतिवार को मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस के अवसर पर विगत वर्षो की भाती इस वर्ष भी मंच द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन रक्तकोष जिला संयुक्त चिकित्सालय सोनभद्र में किया गया। इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच के शाखा अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने कहा कि हर वर्ष मारवाड़ी युवा मंच द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है और जरूरतमंदों की मदद की जाती है। उन्होने कहा की सभी को आगे बढ़ कर रक्तदान करना चाहिए। क्योंकि रक्त्कोष में निरंतर रूप से रक्त की आवश्यकता पड़ती रहती है। शाखा सचिव शिखर केडिया ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान को लेकर सभी लोगों को जागरूक होना चाहिए और दूसरो को जागरूक करना चाहिए। उन्होने आगे कहा कि रक्तदान शिविर के माध्यम से हम ज्यादा से ज्यादा लोगो को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का प्रयास करते आ रहे हैं। वही कार्यक्रम के संयोजक तरुण केडिया ने सभी नगर वासियों से अपील किया कि जिस प्रकार इस वर्ष रक्तदान किया गया। उसी प्रकार प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर में आए और अपना योगदान दें एवं दूसरो को भी रक्तदान करने हेतु प्रेरित करे। मंच के पूर्व अध्यक्ष पंकज कनोडिया ने सफल कार्यक्रम हेतु मंच के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित कर सभी को शुभकामनाएं दिया और कहा कि आप लोग आगे भी इसी तरह समाज में कार्य करते रहे। मंच अपनी 15 प्रांतीय कार्यों के साथ जन सेवा के हर क्षेत्र में अपना कार्य कर रहा है। जिसके लिए इसमें रक्तदान एंबुलेंस, मुक्ति रथ सेवा, स्थाई प्याऊ, जांच शिविर, साहित्य प्रकाशन, विकलांगों को कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण, पोलियो करेक्टिव सर्जरी, कन्या भ्रूण संरक्षण अभियान, कैंसर जांच व जागरूकता अभियान 20 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक चलाया जाएगा। जिसके अंतर्गत रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित जिला रक्तकोश में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 42 रजिस्ट्रेशन हुए और 25 लोगों ने रक्तदान किया।

UP 18 NEWS से चन्द्रमोहन शुक्ला की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir