वाराणसी उत्तर प्रदेश : आमतौर पर वाराणसी इस समय विश्व में विख्यात है जैसे ही प्रधान मंत्री यहां से चुनाव जीते या यूं कहें कि 2014 से विश्व में किसी से अछूता नहीं रहा है और काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना पंडित मदन मोहन मालवीय जैसे महान व्यक्ति ने किया था लेकिन आज प्रशासनिक ढीलेपन की वजह से काशी हिंदू विश्वविद्यालय के हैदराबाद गेट पर इस समय पार्किंग का अड्डा बना हुआ है कोई भी व्यक्ति आता है और गेट के सामने ही अपनी गाड़ी लगा देता है आम जनमानस को या काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं को भी इसकी दिक्कतें आती हैं लेकिन आवाज उठाने के लिए कह दे तो कोई नहीं उठाता है आज जैसे ही हमारे संवाददाता की नजर पड़ी इस खबर को उठाने के लिए हमारे संवाददाता ने अपनी लेखनी भेजी चितायीपुर थाना अंतर्गत हैदराबाद गेट आता है लेकिन किसको कहां गाड़ी लगाना है किसको कहां गाड़ी नहीं लगाना है और किसी भी गेट के सामने गाड़ी कर दी जाती है, प्रशासन से बेखबर है अब देखना यह है कि पत्रकारों की खबर का असर किस तरीके से होता है और हैदराबाद गेट पे जो गाड़ी लगी रहती है, वह कब से लगना बंद हो जाएंगी





