Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, पति समेत 5 पर दहेज हत्या का मुकदमा, अंतिम समय में भी पूरी सजी हुई थी मृतका

    1. खानपुर। थानाक्षेत्र के तोगापुर गांव में बीती रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। घटना के बाबत मृतका के भाई ने थाने में पति समेत ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी। आजमगढ़ के तरवां स्थित जियापुर निवासिनी आंचल गोंड 23 पुत्री दीपचंद की शादी 16 जून 2019 को तोगापुर के रिशु गोंड पुत्र भुल्लन संग हुई थी। मृतका के भाई आदर्श उर्फ विशाल गोंड ने थाने में पति समेत 5 ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कि शादी के बाद 2 लाख रूपया दहेज के लिए ससुराली उसे मारते पीटते थे। बताया कि 26 जनवरी को उसके मोबाइल पर ससुरालियों ने फोन किया कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यहां आकर देखने पर उसकी लाश बिस्तर पर पड़ी थी। आरोप लगाते हुए कहा कि पति रिशु समेत सास आशा देवी, रामाश्रय गोंड, संजय गोंड व फूलचंद गोंड ने उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद हत्या को लेकर तमाम बातें पुष्ट हो रही हैं। मसलन मृतका के चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं थी। वहीं उसने मेकअप भी किया था। देखकर ऐसा नहीं लग रहा था कि वो आत्महत्या करने वाली है और उसने कर भी लिया हो। बहरहाल, थानाध्यक्ष घनानंद त्रिपाठी ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।up

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir