Saturday, April 18, 2026

चोरी, नकबजनी समेत दर्जन भर मुकदमों में वांछित दबोचा

मीडिया अपडेट- थाना बजरिया

चोरी, नकबजनी समेत दर्जन भर मुकदमों में वांछित दबोचा

कानपुर: मोटरसाइकिल चोरी व नकबजनी से सम्बन्धित मुकदमों में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गये अभियुक्त पर दर्जन भर से अधिक मुकदमें लिखे हैं। अभियुक्त की पहचान शनि गुप्ता उर्फ सैनी उर्फ़ आयुष गुप्ता निवासी पुराना सीसामऊ थाना बजरिया के रूप में हुई। उसके पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल व 2 कंगन पीली धातु व 12 चूडी पीली धातु एक चैन पीली धातु रोल गोल्ड बरामद हुआ कुल 100% बरामदगी हुई । अभियुक्त से पुलिस ने पूछताछ कर जेल भेज दिया। दर्जन भर से अधिक मुकदमें जिनमें गुंडा एक्ट, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट आदि मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उ0नि0 सतेन्द्र कुमार, हे0का0 उपदेश, का0 गजेन्द्र कुमार शामिल रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir