वाराणसी/दिनांक 19 मार्च, 2021(सू0वि0)
नगर पालिका परिषद रामनगर क्षेत्र में सीवर लाइन के दोनों ओर के भवनों में सीवर सुविधा की स्थिति का सर्वे 26 मार्च को पूर्वाहन 11 बजे से पालिका द्वारा कराया जाएगा
वाराणसी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद रामनगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 3 में संतोष सिंह के मकान से बबलू सोनकर के घर तक बिछाई गई सीवर लाइन एवं वार्ड नंबर 1 में केदारनाथ दुबे के मकान से महेंद्र सिंह के मकान से होते हुए सीसी रोड तक बिछाई गई सीवर लाइन के दोनों ओर के भवनों में सीवर सुविधा की स्थिति का सर्वे 26 मार्च को पूर्वाहन 11 बजे से पालिका द्वारा कराया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए अपर नगर मजिस्ट्रेट (पंचम)/अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र पटेल ने बताया कि उक्त दोनों सीवर लाइनों के संबंध में जिस किसी को भी यदि अपना कोई पक्ष रखना हो तो साक्ष्य सहित सर्वे कार्य के दौरान मौके पर उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है।





