Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

विधायक सुशील सिंह ने किया जनसंपर्क, कहा भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का कोई जगह नहीं

विधायक सुशील सिंह ने किया जनसंपर्क, कहा भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का कोई जगह नहीं

आधा दर्जन गांवों में किया भ्रमण, सुनी समस्या।

चन्दौली, धानापुर। सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह ने बृहस्पतिवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बभनियाव, कमालपुर, चिलबिली, महुरा प्रथम, महुरा दृतिय, रैथा सहित आधा दर्जन गांव में जाकर लोगों से जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाया और उसके लाभ को बताया।

विधायक सुशील सिंह ने कहा कि सरकार हर वर्ग सहित समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुचाने के लिये संकल्पित है। भाजपा के सरकार में भ्र्ष्टाचार का कोई स्थान नही है। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या को सीधे मुझ से कहिये आप को हर संभव मदद किया जाएगा। उन्होंने कहा आने वाले दिनों में भाजपा के कमल का बटन दबा कर अपना और अपने क्षेत्र के साथ इस प्रदेश और देश के निर्माण में योगदान दें।

इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह जनौली, बृजेश सिंह गुड्डू, निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविंद निषाद, धानापुर मंडल अध्यक्ष संतोष तिवारी, धर्मेंद्र बिंद, राम, बिल्टी, जितेंद्र रविंद्र, नारायण लाल, श्रीवास्तव मिथुन, जय हिंद, रामअवतार बिंद, लक्ष्मण बिंद, सोहन बिंद, रमेश निषाद, धर्मेंद्र निषाद, बिरजू यादव, धर्मेंद्र सिंह, विशाल मिश्रा इत्यादि सम्मानित लोग सम्मिलित रहे।
क्लाउन टाइम्स “ब्रेकिंग न्यूज़” चन्दौली

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir