Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

मायके में रह रही महिला अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी, महिला को बचाया,

मायके में रह रही महिला अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी, महिला को बचाया,

 

बच्चों की मौत, तीसरे बच्चे के शव को कुएं में खोजा जा रहा,

 

जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के अगहुआ गाव मे मायके आयी महिला अपने दो अबोध जोडवा लडको व एक 4 साल की लड़की के साथ कुए मे कूद गयी। जिसमे ग्रामीणों ने महिला को तो बचा लिया लेकिन दोनो जुड़वां बच्चो की मौत हो गयी। खबर लिखे जाने तक 4 साल की लड़की का शव कुएं से नही निकाला जा सका था।

मीरगंज थाना के ग्राम पंचायत अगहुआ निवासी छोटेलाल प्रजापति की पुत्री अन्तिमा की शादी पांच साल पहले सिकरारा थाना के चकमैथा डमरुआ निवासी सतीश के साथ हुआ था। अन्तिमा जनवरी माह मे खिचड़ी के बाद मायके आयी थी। उसका पति सतीश मुम्बई रहता है। रविवार की शाम 6 बजे अन्तिमा अपने दोनों 9 माह के जुडवा बच्चो व बड़ी लडकी श्रेया 4 वर्ष को लेकर घर से दक्षिण तरफ 300 मीटर दूर पर सूनसान जगह स्थित कुएं के पास जाकर बच्चों के साथ कुएं मे कूद गयी।

बग़ल खेत के पास कुछ लोगो की नजर पड़ी तो दौड़ कर कुएं के पास आए। ग्रामीण किसी तरह अन्तिमा को बाहर निकाला। लेकिन दोनो जुड़वां लडको की डुबने से मौत हो गयी। बडी लड़की श्रेया को कुए से बाहर नही निकाला जा सका था, अंधेरा होने से ग्रामीण भी परेशान हो गए। घटना देर शाम 5 बजे की है। ग्रामीणों के सूचना देने के बावजूद पुलिस दो घंटे के बाद पहुंची। मायके के लोगो ने ससुराल जन को घटना की जानकारी दे दी है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir