Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

घिरी थी कभी भाजपा, उन्नाव घटना से डगमगा रही अब सपा की नाव

घिरी थी कभी भाजपा, उन्नाव घटना से डगमगा रही अब सपा की नाव

लखनऊ।सूबे की राजधानी लखनऊ से सटा हुआ उन्नाव जिला एक बार फिर एक बेटी पर हुए जुल्म की वजह से सुर्खियों में है।उन्नाव में बहुचर्चित दुष्कर्म कांड में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को लेकर भारतीय जनता पार्टी चारो तरफ से घिरी थी लेकिन अब उसी उन्नाव में समाजवादी पार्टी के एक नेता और पूर्व राज्यमंत्री के बेटे की काली करतूत ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच सपा को असहज होने के लिए मजबूर कर दिया है।आरोप है कि सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे स्व. फतेहबहादुर सिंह के बेटे रजोल सिंह ने न सिर्फ एक दलित बेटी का अपहरण किया,बल्कि हत्या कर लाश को शौचालय के टैंक में दफन कर दिया। 2 माह बाद गुरुवार को लड़की की लाश मिलने पर राजनीतिक गलियारे में सियासत गर्म हो गई है।

*अखिलेश की गाड़ी के आगे कूदी थी पीड़िता की मां*

उन्नाव में समाजवादी पार्टी की सरकार में राज्यमंत्री रहे स्व.फतेहबहादुर सिंह के बेटे रजोल सिंह के ऊपर दो माह पूर्व कांशीराम कॉलोनी की महिला रीता ने अपनी बेटी पूजा को गायब करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर रीता ने 24 जनवरी को राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफिले के आगे कूदकर जान देने का प्रयास किया था।इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया तो पुलिस ने रजोल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

चार फरवरी को पुलिस ने रजोल को पीसीआर रिमांड पर लेकर आठ घंटे पूछताछ की।पुलिस पूछताछ में उसके साथी हरदोई थाना मुबारकपुर के नवा गांव निवासी साथी सूरज के बारे में पता चला।पुलिस ने आरोपित के आश्रम के पीछे प्लॉट में सेप्टिक टैंक के गड्ढे की खुदाई करवाई तो होश उड़ गए। गड्ढे से युवती का शव बरामद हुआ।

*उठे पुलिस पर भी सवाल,दो महीने तक टहलाती रही महिला*

सदर के कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली दलित महिला रीता की बेटी पूजा बीते साल दिसंबर महीने से लापता थी। मां ने 8 दिसंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 11 जनवरी को एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला तरमीम हुआ।मां न्याय के लिए गुहार लगाती रही,लेकिन कही उसकी एक नहीं सुनी गई। लखनऊ में 24 जनवरी को अखिलेश यादव की गाड़ी के आगे मां कूद गई थी। मामला जब गर्म होकर उबाल मारने लगा तो पुलिस ने 25 जनवरी को आरोपी रजोल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।बेटी की मौत की खबर मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची मां ने क्षेत्राधिकारी,थाना प्रभारी और दरोगा पर लापरवाही का आरोप लगाया।एसपी दिनेश त्रिपाठी ने मामले को संज्ञान में लेकर देर रात जांच के बाद सदर थाना प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय को निलंबित कर दिया।

*डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने घेरा*

आपको बता दें कि ये मामला ऐसे समय पर सामने आया है जब उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की शुरुआत हुई है। राजनीतिक पार्टियां इस मामले को बड़े जोरशोर से उठाना शुरू कर दिया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी सपा मुखिया अखिलेश यादव को घेरा है।उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि अखिलेश यादव जी सपा नेता के खेत में दलित बेटी का शव बरामद, जब बेटी की मां आपकी गाड़ी के सामने गिड़गिड़ा रही थी तो उनकी बात नहीं सुनना और सपा नेता का संरक्षण करोगे, नई सपा में सपाइयों का हर घिनौना अपराध माफ करोगे,जांचकर दोषी को दंड पीड़ित को न्याय दिलाने कसर नहीं छोड़ेंगे।

भाजपा इस हत्याकांड को चुनाव में बड़ा मुद्दा बना सकती है, चाहे कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर भी सवाल उठेंगे,लेकिन सपा नेता की संलिप्तता होने की वजह से भाजपा अपने उस अभियान को और तेज कर सकती है, जिसके तहत वह कह रही है कि सपा की सरकार आई तो गुंडागर्दी बढ़ जाएगी।

*बसपा मुखिया ने साधा निशाना*

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने इस मामले को बेहद गंभीर बताया है और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि उन्नाव जिले में सपा नेता के खेत में दलित युवती का दफनाया हुआ शव बरामद होना अति-दुःखद व गंभीर मामला। परिवार वाले पहले से ही उसके अपहरण व हत्या को लेकर सपा नेता पर शक कर रहे थे। राज्य सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दोषियों के खिलाफ तुरन्त सख्त कानूनी कार्रवाई करे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir