‘द वंडर वर्ल्ड-द किड्स अरेना’ का भव्य उद्घाटन

चन्दौली ब्यूरो/दुल्हीपुर सेठ एम॰ आर॰ जैपुरिया स्कूल्स पड़ाव कैम्पस में ‘द वंडर वर्ल्ड -द किड्स अरेना’ का भव्य उद्घाटन विद्यालय भवन में किया गया I मुख्य अतिथि बाल विशेषज्ञ डॉक्टर पी॰के॰जिंदल विद्यालय के सभी पदाधिकारियों के साथ भारी संख्या में अभिभवाक एवं बच्चे उपस्थित थे I विद्यालय सदा से बच्चों के सतत सर्वांगीण विकास के पथ पर अग्रसर रहा है इसी ओर एक और अनोखी पहल है I
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि बाल विशेषज्ञ डॉक्टर पी॰के॰ जिंदल के स्वागत के साथ किया गया | इसी क्रम में मुख्य अतिथि एवं सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने माँ शारदा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर नवनिर्मित कक्ष का विधिपूर्वक अनावरण किया | कक्ष की भव्यता को देखकर सभी मुग्ध थे | इस नवनिर्मित एक ही कक्ष में बच्चे प्रत्येक विषय से संबंधित क्रियाकलाप कर खेल-खेल में विषय को अधिक गहराई से समझ सकेंगे एवं सीख सकेंगे |
वंडर वर्ड में प्री-प्राईमरी, एवं प्राईमरी के बच्चों के लिए आधुनिक बैंक , हास्पिटल, सुपर मार्केट, पुस्तकालय और स्टेज के साथ –साथ आकाशीय तारा मंडल एवं ग्रहों का होना अपने आप में अद्भुत है I
कार्यक्रम के मध्य मुख्य अतिथि डॉक्टर पी॰के॰ जिंदल जी ने नवनिर्मित कक्ष की सराहना करते हुए कहा कि इस कक्ष का निर्माण इतने क्रियात्मक ढंग से किया गया है कि बच्चे स्वतः क्रियाकलाप के माध्यम से करके सीखने हेतु उत्सुक होंगे और अधिक से अधिक सीख सकेंगे | विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार बजाज जी ने कहा कि विद्यालय सदा से ही समाज विशेषतः बच्चों के उत्थान हेतु कृत संकल्प है और यही कारण है कि सदैव बच्चों को श्रेष्ठतम अवसर एवं सुविधा प्रदान करने के लिए यह विद्यालय प्रयासरत रहता है |
उद्घाटन में आये अभिभावकों एवं बच्चों के लिए अनेकानेक आकर्षक क्रियाकलाप तीरंदाजी, निशानेबाज़ी, बैडमिंटन, घुड़सवारी एवं सेल्फी पॉइंट इत्यादि भी था, जिसका सभी ने खूब आनंद उठाया |
उक्त अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री दीपक कुमार बजाज, प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार बजाज, निदेशक श्री श्यामसुंदर बजाज, निदेशिका श्रीमति मंजु बुधिया,प्रधानाचार्य श्री आशीष सक्सेना, उप प्रधानाचार्या श्री मति प्रियंका मुखर्जी समस्त शिक्षकगण, अभिभावक वृंद एवं बच्चों की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही |





