Thursday, February 26, 2026

युवा पत्रकार किशन पांडेय हुए सम्मानित, हर्ष 

युवा पत्रकार किशन पांडेय हुए सम्मानित, हर्ष

सोनभद्र।

जनपद के दक्षिणांचल स्थित औद्योगिक नगर रेणुकूट के युवा पत्रकार किशन पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में देश काल और समाज हित में किए जा रहे उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सोमवार को मीडिया फोरम आफ इंडिया न्यास की ओर से पत्रकार गौरव की मानद उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया। पत्रकारों की संस्था मीडिया फोरम ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी ने युवा पत्रकार किशन पांडेय को मानद उपाधि सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह, लेखनी और डायरी भेंट कर सम्मानित करते हुए अपेक्षा की कि लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव में निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता कर मिशन को गौरवान्वित करने का कार्य करें। इस मौके पर राकेश शरण मिश्र, पंकज देव पांडेय, राम नारायण पांडेय, अजय गुप्ता, शशि कुलभूषण, सौरभ आदि मौजूद रहे। श्री पांडेय को सम्मानित किए जाने पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमणि शुक्ल, मंडल अध्यक्ष राजेश गोस्वामी और जिला अध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Up 18 news report by Chandra Mohan Shukla

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir