Saturday, April 18, 2026

महाविद्यालय में रोवर्स-रेंजर्स के पंच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन।

महाविद्यालय में रोवर्स-रेंजर्स के पंच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन।

ओबरा(सोनभद्र)।नगर स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में रोवर्स/ रेंजर्स के पंच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह का भव्य आयोजन रेंजर्स प्रभारी डॉ संतोष कुमार सैनी एवं रोवर्स प्रभारी डॉ राजेश प्रसाद द्वारा कराया गया।रोवर्स -रेंजर्स ने बड़े ही उत्साह के साथ तंबू,मंकी ब्रिज,कमांडो ब्रिज, लक्ष्मण झूला,विभिन्न प्रकार के गैजेट्स इत्यादि को बनाया तत्पश्चात कु.प्रज्ञा मिश्रा,आशा,शिवानी दूबे,हर्षिता पाण्डेय,अर्पिता पाण्डेय,शिवानी सिंह ने समापन समारोह का शुभारंभ गणपति वंदना एवं मां सरस्वती की वंदना से किया। ततपश्चात प्रज्ञा मिश्रा व शिवानी सिंह ने लागी सेंधुरा से मटिया पियार बिरना लोकगीत की बहुत ही सुंदर प्रस्तुति की।तत्पश्चात गरिमा सिंह ने नैनो वाले ने गीत पर बहुत ही सुंदर,मंत्रमुग्ध कर देने वाले एकल नृत्य को प्रस्तुत किया।यजुर्वेद शाह,रतिनेश कुमार,बाबू लाल,नवनीत कुमार,अजय गुप्ता ने सुंदर,प्रेरक देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए।क्रम को आगे बढ़ाते हुए मद्यपान निषेध,नशा मुक्ति,तथा कर्म ही पूजा है का संदेश देने वाले बहुत ही सुंदर नाटकों की प्रस्तुति नवनीत कुमार,यजुर्वेद शाह, संजीव शेखर शाह बाबूलाल,आशीष,रतिनेश,अजय गुप्ता,शिवम कुमार,के द्वारा की गई।इसी क्रम में यजुर्वेद शाह ने रोल-प्ले के अंतर्गत “रवि किशन” का बहुत ही सुंदर,सजीव रोल प्ले किया ।तत्पश्चात शिवानी दूबे,हर्षिता पाण्डेय,गरिमा सिंह, अपेक्षा अग्रहरि ने भगवान राधा कृष्ण की बहुत ही सुंदर,मनोहारी झांकी प्रस्तुत करते हुए उनकी लीलाओं का अद्भुत मंचन किया। कोविड-19 की वैश्विक महामारी का सामना भारत ने कितनी मजबूती के साथ किया इसका प्रदर्शन कु आशा,प्रज्ञा मिश्रा, अर्पिता पाण्डेय, शिवानी सिंह, अपेक्षा अग्रहरि ने अपनी सुंदर झांकी के माध्यम से किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार जी ने कार्यक्रम के अंत में रोवर्स रेंजर्स को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए बधाई देते हुए उन्हें संदेश दिया की आप सभी अनुशासित रहकर देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहें।कार्यक्रम का संचालन इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सैनी ने किया।कार्यक्रम के अंत में रेंजर्स प्रभारी डॉ राजेश प्रसाद ने सभी का आभार व्यक्त किया। उक्त अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर राधाकांत पाण्डेय योग गुरु वीरेंद्र श्रीवास्तव के साथ-साथ डॉक्टर किशोर कुमार सिंह,डॉ सुनील कुमार,डॉ विकास कुमार,डॉ उपेंद्र कुमार डॉ विभा पाण्डेय,डॉ,महीप कुमार, डॉ विजय प्रताप यादव,डॉ नीरज सिंह इत्यादि प्राध्यापक गण, कार्यालय अधीक्षक प्रमोद केशरी, कर्मचारियों में विकास कुमार ,धर्मेंद्र कुमार,सरफुद्दीन, कुंदन व भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Up18news se chandramohan Shukla ki report

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir