Saturday, April 18, 2026

वाराणसी बना डुप्लीकेट सामानों का केंद्र स्थल

वाराणसी बना डुप्लीकेट सामानों का केंद्र स्थल
पूर्वांचल व आसपास के जिलों से लोग फुटकर व थोक खरीदारी के लिए वाराणसी की तरफ रुख करते हैं पर्व त्यौहार पर मानों इन दिनों डुप्लीकेट सामग्री की बाढ़ आ गई है जिसमें कॉस्मेटिक से लेकर ब्रांडेड कंपनी के शूज तक डुप्लीकेट मार्केट में शॉपिंग दुकान के नाम से सजावट के साथ धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है दुकान में रंग बिरंगी सजावट व लाइट के साथ ग्राहक को लुभाने के काम शानदार तरीके से किया जा रहा है यही नहीं कॉस्मेटिक डुप्लीकेट समान हुबहू बनाकर मार्केट में कंपनी को भी जबरदस्त चपत लगाते हुए लूट का खेल जारी है यह लूट करने वाले कोई और नहीं बल्कि स्थानीय दुकानदार और उनके सहयोगी हैं !

आपको बताते चलें कि नई सड़क, बेनियाबाग ,हड़हा सराय,दालमंडी, हथुआ मार्केट,चौक जैसे जगहों पर डुप्लीकेट सामानों का निर्माण व सेल पूर्वांचल ही नहीं बल्कि आसपास के अन्य जिलों में भी सप्लाई की जा रही है आपको ग्राहक ओरिजिनल सामान खरीदने के लिए पूरी रकम चुकाता है लेकिन उसको डुप्लीकेट सामान दुकानदारों द्वारा बेची जाती है खेल खुले में चल रहा है जबकि विभागीय अधिकारी पूरी तरीके से आंख पर ब्लैक फिल्म की चश्मा लगाकर सब ठीक ठाक होने की तर्ज पर कुर्सी पर जमें हुये हैं! सूत्रों की माने तो सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार विभागीय अधिकारी के द्वारा ही संचालित है क्योंकि जब वसूली समय से हो जाती है तो फिर जांच और शिकायत पर कार्रवाई की बात तो होती ही नहीं कि ऐसे यमराज बन चुके हैं इनको सिर्फ नोटों की गड्डी से मतलब है बाकी सब मिली जुली सरकार भूल से कोई जागरूक नागरिक शिकायत करता है तो निवारण तो दूर की बात इनको और लाभ मिल जाता है संज्ञान देने का इसके बाद भरपूर फायदा उठाते हैं खानापूर्ति कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देते हैं फिर कोई नई दुकान तलाशते हैं जहां से इनकी दुकानदारी बखूबी चल सके ! यह कब तक चलता रहेगा जबकि बदस्तूर बनारस में पूर्वांचल ही नहीं बल्कि दूर-दराज से भी लोग बाबा काशी विश्वनाथ धाम का दर्शन व खरीदारी के तौर पर यहां आते हैं लेकिन जब वह ठगी का शिकार होते हैं तो बहुत कुछ उनके मन में चलता है ऐसी गतिविधियां सरकार के प्रति भी नकारात्मक भाव उत्पन्न करती हैं.. स्थानीय दुकानदार व दलालों को यह जानकारी होती है की डुप्लीकेट सामग्री कहां मिलती है लेकिन साहब लोगों को यह नहीं पता आपको बता दें कि इन दिनों त्यौहार के मद्देनजर बड़ी खेप के साथ डुप्लीकेट सामानों का सेल धड़ल्ले से जारी है अब आप भी सावधान हो जाइए और ओरिजिनल और डुप्लीकेट के खेल में खुद को बचा कर अपनी पैसे का सही इस्तेमाल के साथ सही दुकान से खरीदारी कर और ओरिजिनल सामान खरीद कर हो रहे फ्रॉड से बचे !!

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir