Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

खुटहन में चाकू घोंपकर युवक की हत्या,

खुटहन में चाकू घोंपकर युवक की हत्या,

शव तालाब में पाए जाने से सनसनी,

 

ब्यूरो- नीरज कुमार खुटहन जौनपुर

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के सधनपुर गांव में रविवार की सुबह युवक का औंधे मुंह उतराया शव दिखने से सनसनी फैल गई।पुलिस के अनुसार चाकू घोंपकर नृशंस हत्या के बाद शव तालाब में फेंका गया था। मृतक उसी गांव का था। कारण साफ नहीं हो सका है। पुलिस छानबीन में जुटी है। तालाब में औंधे मुंह पड़ा शव देख कुछ ग्रामीणों के शोर मचाने पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने शव निकाला। मृतक की शिनाख्त उसी गांव निवासी 22 वर्षीय प्रवेश शर्मा पुत्र राम मूरत शर्मा के रूप में हुई। उसकी हत्या पीठ, कूल्हे और कंधे पर चाकू से एक दर्जन से अधिक प्रहार कर की गई थी। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

 

परिजनों का कहना है कि प्रवेश रविवार की रात लगभग आठ बजे रोज की तरह भोजन करने के बाद बरामदे में सोया था।

शव पाए जाने का स्थान उसके घर से करीब चार सौ मीटर दूरी पर है। पुलिस को तालाब के पानी में फेंका गया एक मोबाइल फोन भी मिला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir