Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

सपा सरकार बनी तो महिला ,युवा, नौजवान, बुजुर्ग के लिए होगा काम : मुलायम सिंह यादव

सपा सरकार बनी तो महिला ,युवा, नौजवान, बुजुर्ग के लिए होगा काम : मुलायम सिंह यादव

ब्यूरो- नीरज कुमार खुटहन जौनपुर

जौनपुर। करहल के बाद आज सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने मल्हनी विधानसभा में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। जनसभा में लोगों के उत्साह को देखकर सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने 15 मिनट के भाषण के बाद दोबारा मंच से उठे और पांच मिनट का भाषण दिया। उन्होंने कहा कि सरकार बनी तो महिला ,युवा, नौजवान, बुजुर्ग सबको उचित सुविधा संसाधन मुहैया कराए जाएंगे। बुजुर्ग महिला पुरुष को पेंशन दिया जाएगा और नौजवान शिक्षा व्यवस्था छात्रवृत्ति की व्यवस्था लैपटॉप मोबाइल दिए जाएंगे। सब का सम्मान होगा प्रदेश का विकास होगा। मुलायम सिंह यादव जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान उनके अगल-बगल सुरक्षा कर्मी आ जाते थे। उन्होंने एनएसजी सुरक्षा कर्मियों को फटकार लगाते ही मंच के चारों तरफ से हटने का निर्देश दिया और कहा कि हमें जनता से मुखातिब होने दीजिए। जनता ही मेरे लिए सम्मान सब कुछ है। उपस्थित नेताओं और नौजवानों का जोश बढ़ाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं जिस भरोसे से आया हूं उसी भरोसे से जनता से उम्मीद करूंगा कि मेरे आने का सम्मान रखेंगे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir