Saturday, April 18, 2026

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल ने चुनावी जनसभा को घोरावल में किया संबोधित,

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल ने चुनावी जनसभा को घोरावल में किया संबोधित,

सोनभद्र

घोरावल विधानसभा के घोरावल नगर के भारतीय इंटर कालेज मैदान में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस उम्मीदवार विदेश्वरी सिंह राठौर के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित किया।शनिवार को दोपहर बाद 12:50 बजे मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से मैदान पर बने हेलीपैड पर उतरे जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी आगवानी की। मंच पर अपने सम्बोधन में भूपेश बघेल ने कहा कि धर्म व जात की राजनीति ने उत्तर प्रदेश का काफी नुकसान किया है।विकास रोजगार किसान नौजवान के मुद्दे पीछे छुट गये हैं।किसान बदहाल है बुलडोजर लेकर विनाशकारी कार्य किया है।लखीमपुर खीरी में किसानों पर गाड़ी चढ़ाने का कार्य किया है।नौकरी न देकर परीक्षा पेपर लीक किया है।छात्रों पर लाठिया चलवाई है।कोरोना काल में अक्सीजन के अभाव में बड़ी संख्या में मौतें हुई हैं।

गंगा का किनारा लाशों से पट गया था।आपका एक वोट आपका भविष्य तय करेगा।हमारी कांग्रेस की सरकार बनने पर हम किसानों के सभी कर्ज माफ़ करेंगे।2500 रुपये प्रति कुंतल धान और 400 रुपये प्रति कुंतल गन्ना खरीदेंगे।जो हमने छत्तीसगढ़ में कर के दिखाया है।सरकार बनने पर 20 लाख नौजवानों को सरकारी रोजगार देंगे।गौ माता की बात करने वाली सरकार ने गो वंशों की भारी दुर्दशा की है।छुट्टा जानवर से किसान परेशान हैं।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के खाद्य एवं रशद मंत्री अमर सिंह भगत,संसदीय सचिव चंद्र देव राय शिशुपाल शोरी,विनोद तिवारी,आशुतोष दुबे आशु,कौशल किशोर मिश्रा,राजबली पाण्डेय,मो हनीफ आदि उपस्थित रहे।

Up18news se chandramohan Shukla ki report

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir