जीटी रोड पर बछड़ा से टकराकर बाइक सवार घायल
रोहनिया – स्थानीय थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर गांव के सामने जीटी रोड पर गुरुवार को रात में लगभग सात बजे मिल्की चक अपने रिश्तेदार के घर जाते समय रोहनिया से मोहनसराय जाने वाली रोड पर अचानक घुमंतू बछड़ा आ गया जिससे टकराकर महेशपुर लहरतारा निवासी बाइक सवार गुड्डू विश्वकर्मा घायल हो गये। बाइक से टक्कर होने के बाद बछड़ा मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने उक्त घायल व्यक्ति को उपचार कराया। उसके बाद मृतक पड़े बछड़े से फिर एक ऑटो टेंपो भी टकरा गया जो अनियंत्रित होकर पलटने से बचा।जिसके दौरान ऑटो सवार बाल बाल बचे। स्थानीय लोगों ने सड़क पर पड़े मृतक बछड़े को हटाया।
UP 18 NEWS से राजेश मिश्रा की रिपोर्ट





