Thursday, February 26, 2026

मुम्बई पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपियों को जौनपुर से किया गिरफ्तार

मुम्बई पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपियों को जौनपुर से किया गिरफ्तार

ब्यूरो- नीरज कुमार खुटहन जौनपुर

 

मुंबई महानगर के ठाणे पुलिस स्टेशन में दर्ज है दोनों के खिलाफ मुकदमा, हो गए थे फरार

 

मछलीशहर—-कोतवाली पुलिस के सहयोग से मुंबई से आई पुलिस की टीम ने दुष्कर्म के आरोपियों को मुजार औऱ सरावा गाव से गिरफ्तार कर अपने साथ मुंबई ले गई। रविवार आधी रात हुई पुलिस कार्यवाही चर्चा में है।

क्षेत्र के मुजार गाँव निवासी इरफान पुत्र मोहसिन पर मुंबई के ठाणे पुलिस स्टेशन में एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज हुआ हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद वह अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर मुंबई से फरार हो गया था। इसी तरह सरावां गाँव निवासी नीलेश पुत्र विद्याशंकर मिश्र के खिलाफ एक महिला ने विवाह का झाँसा देकर एक साल तक दुष्कर्म करने का मुकदमा उक्त थाने में दर्ज करवाया हैं। नीलेश भी वहाँ से फरार होकर अपने गाँव चला आया। कोर्ट से नोटिस के बाद भी उक्त न्यायालय में हाजिर नही हुए।रविवार रात पहुँची मुंबई पुलिस की टीम व कोतवाली पुलिस ने मिलकर कार्यवाही करते हुए दोनों को घर से गिरफ्तार कर कोतवाली लेकर आ गई,फिर आवश्यक कार्यवाही पूरी कर मुंबई वापस लौट गयी हैं। मामले के बाबत प्रभारी निरीक्षक अवनीश रॉय ने बताया कि उक्त दोनों वहाँ से फरार होकर गाँव चले आये थे। दोनों को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायालय में कागजी कार्यवाही पूर्ण कर दोनों को मुंबई पुलिस की टीम अपने साथ लेकर वापस गयी हैं।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir