जनपद में विभिन्न स्थानों पर होगा होली मिलन समारोह।
अशोक सिद्धार्थ
चन्दौली ब्यूरो/ पीडीडीयू नगर – केसरवानी वैश्य सभा मुगलसराय जनपद चंदौली के जिलाध्यक्ष गायक अशोक सिद्धार्थ केसरवानी ने जिले में विभिन्न नगरों का दौरा करते हुए स्वजातीय भाइयो से जनसम्पर्क किया। कहा कि संगठन की मजबूती एवं उसे गतिशील बनाए रखना हम सभी का कर्तब्य है। समाज के संगठन द्वारा 27 मार्च को मिर्जापुर में अशोक कुमार केसरवानी प्रदेश अध्यक्ष , 28 मार्च को मुगलसराय में रामजनम केसरी नगर अध्यक्ष , 29 मार्च को सैदपुर में गोविन्द केसरी नगर अध्यक्ष , 30 मार्च को सैयदराजा में मोहित केसरी नगर अध्यक्ष , 31मार्च को बबुरी में राम सेवक केसरी ( बिंदु ) नगर अध्यक्ष “होली मिलन सांस्कृतिक समारोह” कार्यक्रम का भब्य का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में सपरिवार अधिका अधिक संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनायें। जिला अध्यक्ष गायक अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि होली मिलन समारोह में स्वजातीय भाई बंधुओं को आपस में मिलने जुलने का बहुत ही एक अच्छा अवसर प्रदान करती है। समारोह एक ऐसा माध्यम है जिसके चलते समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को मंच पर प्रोत्साहित करने का भी मौका प्रदान करती है। इसलिए ऐसे कार्यक्रमों का किया जाना अति आवश्यक है।
अशोक सिद्धार्थ ने स्वजातीय बंधुओं से संगठन को और मजबूत बनाए रखने में बढ़-चढ़कर निरन्तर सहयोग करते रहने का भी आह्वान किया और कहा कि मजबूत संगठन से ही अपने केसरवानी समाज का उत्थान व विकास संभव है। ऐसे में संगठन की मजबूती के लिए अपने केसरवानी स्वजातीय भाई बंधुओं का सहयोग अपेक्षित है।
उपरोक्त कार्यक्रम में समाज के बच्चो द्वारा गीत , संगीत , नृत्य एवम अभिनय इत्यादि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
जनसम्पर्क में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गायक अशोक सिद्धार्थ , रामनिवास केशरी , राम जनम केसरी , नवीन केशरी , डॉ हनुमान केशरी , घनश्याम केशरी , अमित केसरी , मुन्ना केशरी , मनीष केसरी , बिनोद केसरी , धीरज केसरी , कृष्ण कन्हैया केसरी , राहुल केसरी , सौरभ केसरी , हिमांशु केसरी इत्यादि सामिल थे।
चन्दौली से संजय शर्मा की रिपोर्ट।





