Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

प्रकृति विधान फाउंडेशन की महिला मंडल टीम का हुआ गठन

प्रकृति विधान फाउंडेशन की महिला मंडल टीम का हुआ गठन

सोनभद्र। पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य प्रकृति विधान फाउंडेशन के तत्वाधान में रविवार को जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के नई बस्ती स्थित कार्यालय पर ”प्रकृति विस्तार पर संपूर्ण संरक्षण के साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के उपस्थित सभी सदस्यों के सर्वसम्मति से प्रकृति सेवाओं के रूप में महिला मंडल का गठन किया गया। जिसमें सुधा जयसवाल को अध्यक्ष, प्रीति शा को मुख्य सलाहकार, रूबी केसरी को सलाहकार नियुक्त किया गया। वही महिला मंडल की अध्यक्ष सुधा जायसवाल ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अब हम सब किसी भी उत्सव त्योहारों को प्रकृति के साथ जोड़कर मनाने का प्रयास करेंगे व होली जैसे बड़े त्यौहार पर प्रकृति होली मनाने का चलन चलाएंगे। कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन के अध्यक्ष राजकुमार केसरी ने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि किसी बहाने से प्रकृति को पृथ्वी से मिलाने का सहयोग बनाएंगे ग्लोबल वार्मिंग से पृथ्वी के साथ अपने वह अपनों के जीवन को बचाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशीष पाल, अजीत सिंह, आशीष शर्मा, लालमन जायसवाल, राजेश केसरी, प्रशांत शुक्ला, विनोद केसरी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Up18news se chandramohan Shukla ki report

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir