Friday, August 21, 2026

आपातकालीन स्थिति में राहत और बचाव का किया गया सजीव प्रदर्शन

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर हुआ मॉक ड्रिल

आपातकालीन स्थिति में राहत और बचाव का किया गया सजीव प्रदर्शन

चन्दौली ब्यूरो/ पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेल मंडल (डीडीयू मंडल) संरक्षित रेल परिचालन के साथ-साथ कार्यस्थल पर भी पूर्ण संरक्षा बनाये रखने को लेकर सदैव कार्यरत है। कार्यालय या अन्य कार्यस्थल पर किसी दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु मजबूत तैयारी रखने के क्रम में आज 25.03.2021 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में एक फायर फाइटिंग ट्रेनिंग व मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय फायर ब्रिगेड के फायर फाइटरों, नागरिक सुरक्षा दल के कार्यकर्ताओं तथा डीडीयू मंडल के स्काउट एंड गाइड के सदस्यों ने हिस्सा लिया। सबसे पहले नागरिक सुरक्षा दल के कार्यकर्ताओं एवं स्काउट एवं गाइड के सदस्यों द्वारा आकस्मिक विस्फोट होने पर राहत कार्य के अंतर्गत बैंडेज, स्ट्रेचर कैरिंग, क्रोलिंग आदि का सजीव प्रदर्शन किया गया। तदुपरांत अग्निशमन विभाग, पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर के द्वारा फायर फाइटिंग का प्रदर्शन किया गया। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने, खुले मैदान में आग लगने पर आग बुझाने, बचाव कार्य का प्रदर्शन एवं आग लगने पर बरती जाने वाली सावधानियों पर भी जानकारी दी गई।
अंत में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री राकेश कुमार रौशन द्वारा नागरिक सुरक्षा दल अग्निशमन विभाग तथा स्काउट एंड गाइड का इस अति उपयोगी कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर डीडीयू मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री राकेश कुमार रौशन, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अजीत कुमार यादव, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री आशीष मिश्रा, वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी श्री इकबाल अहमद, वरीय मंडल अभियंता श्री सुनील कुमार, वरीय मंडल सामग्री प्रबंधक श्री पीके श्रीवास्तव, मंडल यांत्रिक अभियंता(ईएनएचएम) श्री राहुल गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी/चंदौली श्री सुभाष सिंह एवं उप नियंत्रक/नागरिक सुरक्षा/वाराणसी श्री नीरज मिश्रा भी रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir