Saturday, April 18, 2026

ट्रेन के चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत

ट्रेन के चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत

करमा/सोनभद्र

करमा थाना क्षेत्र के करमा गाव के समीप मिर्जापुर की तरफ से आ रही मालगाड़ी के चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत हो गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार करमा थाना क्षेत्र के खैरवा निवासी गुलाबी 70 वर्ष पत्नी छागुर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी।मृतका के नाती दीपक ने बताया कि मृतका आर्यावर्त बैंक करमा किसी काम से गयी थी घर वापस होते समय वह ट्रेन की चपेट मे आ गयी। वृहस्पतिवार को दोपहर लगभग 12बजे मालगाडी मिर्जापुर की तरफ से चोपन की तरफ जा रही थी उसकी चपेट मे आ गयी। राहगीरों ने उक्त महिला को देखा तो उसकी सूचनापुलिस एव्ं परिजनों को दी। मौके पर पहुँचे उपनिरीक्षक रुपेश कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकरअग्रिम कार्रवाही में जुट गए रेलवे स्टेशन मास्टर ने बताया कि माल गाड़ी के ड्राइवर ने स्टेशन को सूचना दी । जिस पर की मैन एव्ं जे,ई, प्रतीक कुमार पांडे घटनास्थल पर पहुंच कर शव को रेलवे ट्रैक से हटा कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुँच कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गयी।

Up18news se chandramohan Shukla ki report

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir