जिले के समस्त थानों की एण्टी रोमियो स्क्वाड टीमों द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों व पार्क आदि स्थानों पर चेकिंग कर मनचलों एवं शोहदों को दी गयी चेतावनी
सोनभद्र
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर शनिवार को नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद सोनभद्र में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जिले के समस्त थानों की एण्टीरोमियो टीम द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों के आस-पास मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की जा रही है। तथा महिलाओं/बालिकाओं के लिए शासन द्वारा जारी किए गए विभिन्न योजनाओं/हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी देकर उन्हे जागरुक किया जा रहा है।
Up 18 news report by Chandra Mohan Shukla






