Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव का हुआ नागरिक अभिनंदन-

प्रकाशनार्थ

कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव का हुआ नागरिक अभिनंदन-

वाराणसी, आज कर्माजीतपुर-नेवादा, सुन्दरपुर स्थित अंजनीपुरम विकास समिति द्वारा चैत्र नवरात्र पर होली मिलन व देवी जागरण का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि समाजसेवी हरिशंकर सिंह व अध्यक्षता शिक्षाविद राजेश कुमार पाठक ने किया। इससे पहलेअतिथियों द्वारा भगवान गणेश जी व माँ दुर्गा के चित्र पर माल्यार्पण कर भजन संध्या की शुरूआत की गई। देवी जागरण में सुप्रसिद्ध भजन गायक अमलेश शुक्ला व गायिका आस्था शुक्ला ने ने अपने चिरपरिचित अंदाज में एक से बढ़कर एक भजनों से मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि सौरभ श्रीवास्तव का नागरिक अभिनंदन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार पाठक ने स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम व बुके देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपने स्वागत संबोधन में विकास समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार पाठक ने कहा कि विधायक द्वारा किये गए सामाजिक कार्य से क्षेत्र की जनता में उत्साह हैं और उम्मीद करते हैं कि आगे भी विकास होते रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन सनद मिश्रा ‘ योगाचार्य’ तथा अन्त में धन्यवाद ज्ञापन आर.बी.उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदीप मिश्रा, मनोज भारतीय, आर.एन. सिंह, बी.एन. तिवारी, अरविंद तिवारी मौजूद रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir