Thursday, February 26, 2026

भारतीय जनता पार्टी का ४२वां स्थापना दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष अजीत चौबे के नेतृत्व में निकली शोभा यात्रा।

भारतीय जनता पार्टी का ४२वां स्थापना दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष अजीत चौबे के नेतृत्व में निकली शोभा यात्रा।
सोनभद्र
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौवे पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा सदर विधायक भूपेश चौबे जी ने झंडारोहण भी किया

शोभा यात्रा जिला कार्यालय से निकलकर स्वर्ण जयन्ती चौक होते हुए पुनः भाजपा कार्यालय पर आकर समाप्त हुआ। तत्पश्चात् जिला कार्यालय पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्बारा देश भर के कार्यकर्ताओ को संबोधित किया।उनके संबोधन को भाजपा जिला कार्यालय पर एलईडी टीवी के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं ने सुना।
साथ ही जिला कार्यालय पर भाजपा के लिए माइक्रो डोनेशन अभियान की शुरुआत जिला अध्यक्ष ने ऑनलाइन पैसे पार्टी फंड में दान करके की। जिला अध्यक्ष ने कहा कि सभी को पांच रुपए से लेकर एक हजार रुपए तक का दान ऑनलाइन किया जा सकता है। सभी कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि जनता के बीच जाकर स्वेच्छा से ऑनलाइन डोनेशन ले।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के पुरोधा स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई ने कहा था कि अंधेरा छटेगा, कमल खिलेगा और आज भारत में लगभग हर जगह कमल खिल रहा है। किसी ने नहीं सोचा था कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनेगी, पार्टी ने सोनभद्र में एक रिकॉर्ड कायम कर दिया विधानसभा के चुनाव में जनपद की चारों सीटे जीतकर भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास बनाने का काम किया।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज भाजपा जिस ऊंचाइयों को छू रही है उसमे कार्यकर्ताओ का खून पसीना और जनता का विश्वास और स्नेह शामिल है। विपरीत परिस्थितियों में बिना डरे बिना झुके भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए २ सदस्यों से शुरुआत की थी, जो आज देश की सबसे बड़ी पार्टी और केंद्र में बहुमत की सरकार बनाकर गरीबों और पिछड़ों के सम्मान और विकास में तन मन से लगी हुई है। देश भ्रष्टाचार, जातिवाद, भाई भतीजावाद और गरीबी हटाओ के दिखावटी नारों से आज़ीज़ आ चुका था, बाते तो बहुत होती थी पर इच्छाशक्ति किसी में नहीं थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुजुर्गों के आशिर्वाद और युवाओं का साथ लेकर पक्के इरादों के साथ मायूसी भरे माहौल को बदलने का साहस किया।
इस मौके पर पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा,सदर विधायक भूपेश चौबे,घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्य, दुद्धी विधाकय रामदुलार गोंड, प्रदेश कार्यसमिती सदस्य,रामलखन सिंह, अशोक मिश्रा, तिरथराज, चांदप्रकाश जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा देवेन्द्र पटेल, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, जिला महामंत्री रामसुंदरनिषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता,पूर्व नगर पालिका चेयरमैन विजय जैन, ओमप्रकाश दूबे, अनूप तिवारी, संतोश शुक्ला, शंम्भूनारायण सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विशाल पाण्डेय, पुष्पा सिंह, यादवेन्द्र द्विवेदी, विनय श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता, अजय पाण्डेय, सहित सैकडो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Up18news se chandramohan Shukla ki report

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir