Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

*बीजपुर में वन विभाग की मिलीभगत से वनभूमि पर मची अवैध कब्जे की होड़ *

*बीजपुर में वन विभाग की मिलीभगत से वनभूमि पर मची अवैध कब्जे की होड़ *

#वन अधिकारियों पर लग रहा सेटिंग गेटिंग का आरोप#

# सामने से टीन सेड लगाकर दिनदहाड़े कराया जा रहा कब्जा#

बीजपुर/सोनभद्र। एक तरफ जहां पूरे उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में बुलडोजर की गति तेज हो गई है।शासन प्रशासन द्वारा सरकारी जमीनों पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध रूप से किए गए कब्जे को ध्वस्त किया जा रहा है पूरे प्रदेश में सरकारी जमीनों पर कब्जा जमाये भूमाफियाओं में प्रशासनिक सख्ती से हड़कंप की स्थिति बनी हुई है वही दूसरी तरफ जनपद सोनभद्र के बीजपुर में स्थिति ठीक उसके विपरित है। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर बाजार स्थित रेणुकूट बीजपुर मुख्य मार्ग के उत्तरी पटरी पर स्थित वन विभाग व राजस्व विभाग की बेशकीमती सरकारी जमीनों पर दिनदहाड़े धड़ल्ले से बांस,बल्ली,टीन सीट से निडर होकर कब्जा जमाया जा रहा है। और हैरानी तो इस बात की है की उसी रास्ते से वन विभाग के क्षेत्रीय रेंजर से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां दिन रात फर्राटा भरती हैं किंतु क्या किसी की नजर अवैध कब्जे पर नही पड़ रही है? या जानबूझकर सब कुछ अनदेखा किया जा रहा है जिसे देखकर स्थानीय लोगों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि इस पूरे कब्जे के खेल में कुछ रसूखदार वन विभाग के कर्मचारियों की मिली भगत है। जो मोटी रकम लेकर गुप्त रूप से इस कब्जे के खेल में संलिप्त हैं और तो और इन अवैध कब्जाधारी भूमाफियाओं में योगी बाबा के बुलडोजर का तनिक सा भी भय नजर नहीं आ रहा है। अवैध कब्जे को लेकर बीजपुर बाजार में आए दिन प्रायः आपस में मारपीट फौजदारी का मामला सामने आता रहता है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी सोनभद्र से इस पूरे मामले में तत्काल संज्ञान लेकर अवैध कब्जे को ध्वस्त करने तथा उसमे संलिप्त वन विभाग व प्रशासनिक कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
इस बाबत क्षेत्रीय वनाधिकारी जरहा राजकुमार मौर्य से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बीजपुर बाजार में वन भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे के पूरे मामले की जांच की जा रही है शीघ्र ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में बजरंग दल के जिला संयोजक संदीप गुप्ता का कहना है कि वन रेंज जरहा के बीजपुर क्षेत्र में वन विभाग के कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा भूमाफियाओं तथा कुछ विशेष समुदाय के लोगों को प्रश्रय देकर अवैध कब्जा करवाया जा रहा है।उन्होंने उच्चाधिकारियों से पूरे मामले की जांच करवाकर तत्काल अवैध कब्जे पर बाबा का बुलडोजर चलवाए जाने की मांग की है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir