Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

पूर्ण कालिक सचिव ने नक्सल प्रभावित गांव में चौपाल लगाकर लोगो को किया जागरूक

पूर्ण कालिक सचिव ने नक्सल प्रभावित गांव में चौपाल लगाकर लोगो को किया जागरूक

सोनभद्र

– जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश मा.अशोक कुमार प्रथम के आदेशानुसार आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव पंकज कुमार के द्वारा नगवा ब्लॉक के बिहार सीमा से सटे नक्सल प्रभावित गांव सरईगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। पूर्ण कालिक सचिव पंकज कुमार ने ग्रामीणों को उनके अधिकार व सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी व पम्पलेट देकर जागरूक किया गया।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रो में अधिकांश लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी नही है। इसलिए वह आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। इसलिए विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य न्याय सबके लिए है। अपने अधिकारों को स्वयं जाने । वही सदर तहसीलदार बृजेश वर्मा ने भी लोगो को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। इस मौके पर अमित कुमार दुबे( खण्ड शिक्षा अधिकारी )प्रीतम कुमार तिवारी(पूर्ति निरीक्षक) अजय सिंह(एडीओ पंचायत मान सिंह(राजस्व निरीक्षक)शम्भू यादव(ग्राम प्रधान)जहिरुल हसन ज़ैदी, राजन चौबे(पीएलवी) बिरहा गायक परशुराम यादव आदि लोग उपस्थित थे।

Up18news se chandramohan Shukla ki report

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir