Sunday, April 19, 2026

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य अरोग्य मेला में नहीं दिखा उत्साह।

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य अरोग्य मेला में नहीं दिखा उत्साह।
प्रचार प्रसार अभाव के कारण मरीज नहीं आये नजर।
सोनभद्र
स्थानीय विकास खण्ड के केकराही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में मुख्यमंत्री अरोग्य स्वास्थ्य मेला में लोगों में नहीं दिखा उत्साह ग्यारह बजे तक सिर्फ 4मरीजों का हुआ था रजिस्ट्रेशन जिसमें दो घायल थे।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन बड़े तामझाम से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केकराही पर होता था।जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन किया जाता था।जिसमें कई तरह के स्टॉल होते थे।लोगों की भीड़ होती थी।परंतु कोरोना काल मे बंद हो गया था।मुख्यमंत्री के पहल पर आज पुनः रविवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया।स्वास्थ्य केन्द्र पर मरीजों की संख्या न के बराबर थी।ग्यारह बजे तक 4मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ था।जिसमें दो चोटहिल थे।हर दिन के भाती चिकित्सक अपने अपने कक्ष में बैठकर मरीजों का इंतजार करते दिखे।डॉ0 सुनिल ने बताया कि इस उमस भरी गर्मी में यह ब्यवस्था अंदर ही की गई है।हरदिन के अपेक्षा आज मरीजों की संख्या कम है।जैसे जैसे जानकारी लोगों को होगी वैसे वैसे लोग आयेगे।डॉ0 अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि हर तरह के रोगों का यथोचित स्तर पर इलाज व परामर्श देने की ब्यवस्था है।अरोग्य अभियान की जानकारी तथा पात्र लाभार्थियों को गोल्डेन कॉर्ड वितरण ब्यवस्था है।इस मौके पर डा0 सुनिल कुमार, डॉ0अवधेश कुमार सिंह, डॉ0 राकेश कुमार सिंह फार्मासिस्ट सुधीर कुमार ,एल्टी राहुल सिंह, वार्डबॉय दिनेश कुमार तथा बबलू उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir