Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

ज्ञानेंद्र सिंह का कार्यकाल रहा सराहनीय, किये गए प्रमोट

ज्ञानेंद्र सिंह का कार्यकाल रहा सराहनीय, किये गए प्रमोट

चौकी प्रभारी के कार्यकाल में असामाजिक तत्त्वों व मनचलों के छूट गए थे पसीने

रावर्ट्सगंज (सोनभद्र)

कोतवाली थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी सुकृत प्रभारी के रूप में ज्ञानेंद्र सिंह 22 फरवरी 2021 को कार्यभार ग्रहण कर 10 अप्रैल 2022 तक का कार्यकाल बड़े शानदार तरीके से व्यतीत किया। इनके कार्यकाल में चौकी पर दलाल प्रवेश पूर्ण रूप से निषेध था। इनका साढ़े आठ माह का कार्यकाल कुछ लोगों के लिए कुछ खट्टा था, तो कुछ लोगों के लिए कुछ मीठा । ज्ञानेंद्र सिंह कड़े स्वभाव के कारण जहां भी रहे चर्चाओं में रहे। श्री सिंह अपने जिम्मेदारी पूर्ण कार्य को प्राथमिकता देते थे। जिसकी वजह से क्षेत्र में अमन-चैन स्थापित रहता था। सबसे अधिक असामाजिक तत्वों व मनचलों के लिए ये यमराज थे। ऐसे लोगों के साथ कड़ाई से पेश आते थे, इस कारण से ज्ञानेंद्र सिंह को क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध एवं राजनीतिक दलों तथा पत्रकारों का सहयोग मिलता रहा। ज्ञानेंद्र सिंह धर्मार्थ कार्यों में भी रुचि रखते थे। इन सभी कारणों के मद्देनजर ज्ञानेंद्र सिंह के पास पुलिस चौकी का प्रभार था।

श्री सिंह के कार्य क्षमता के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा अब इन्हें प्रमोट कर पूरे जनपद का एसओजी व सर्विलांस प्रभारी बनाया गया है। इनके स्थानांतरण के अवसर पर विदाई समारोह में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों सहित पत्रकारों व पुलिस चौकी के सभी मातहत पुलिस कर्मियों ने पुष्प माला व पुष्प गुच्छ तथा अशोक स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करते हुए पुलिस चौकी से भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर एसओजी एवं सर्विलांस प्रभारी बनाए गए ज्ञानेंद्र सिंह ने क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध जनों एवं पत्रकारों के सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस को जब संभ्रांत लोगों का सहयोग मिलता है तब हर पुलिस कर्मियों की कार्य करने की क्षमता बढ़ जाती है। मुझे क्षेत्र के सभी लोगों का जो सहयोग प्राप्त हुआ है। उसके लिए मैं सभी का ह्रदय से सदैव आभारी रहूंगा।

Up18 news report by Anand Prakash Tiwari

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir