Saturday, April 18, 2026

सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियरों का सम्मेलन

सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियरों का सम्मेलन

 

चन्दौली/हाजीपुर,मुख्यालय, हाजीपुर में पूर्व मध्य रेल के महाप्रबन्धक श्री अनुपम शर्मा की अध्यक्षता में सिगनल एवं दूरसंचार विभाग द्वारा वरीय मंडल सिगनल एवं दूरसंचार अभियंताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया । इस दौरान मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री राजेश कुमार एवं अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष तथा पांचों मंडलों के वरीय मंडल सिगनल एवं दूरसंचार अभियंता सहित मुख्यालय के सभी उप-मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार अभियंता भी उपस्थित थे।

 

इस सम्मेलन में ट्रेनों के परिचालन में सिगनल एवं दूरसंचार विभाग की उपलब्धियों एवं योगदान तथा संरक्षा सम्बन्धित विभिन्न उपकरणों के रख-रखाव, अत्याधुनिक एवं विशिष्ट तकनीकी उपकरणों का इस्तेमाल एवं विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा, लक्ष्य निर्धारण तथा उसकी पूर्ति हेतु विभिन्न बिन्दुओं पर गहन चर्चा हुई।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir